मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सत्र 2018- 19 में बीटेक, एमटेक, एमएससी, एमसीए और एमबीए कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 10 अप्रैल तक किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आवेदन की आखिरी तिथि को 31 मार्च से बढ़ाकर 10 अप्रैल करने का फैसला लिया है।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गोविंद पांडेय ने बताया कि पीएचडी को छोड़कर शेष सभी कोर्स में दाखिले के लिए मालवीय प्रवेश परीक्षा 12 और 13 मई को प्रदेश के विभिन्न शहरों में होगी। इसका परिणाम जून के पहले सप्ताह में घोषित होगा। जबकि पीएचडी के प्रवेशार्थियों के लिए दो जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को तीन जुलाई को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
बीटेक में है 660 सीटें
एमएमएमयूटी के बीटेक की छह ब्रांच की कुल 660 सीटों पर प्रवेश होना है। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 20 जून तक घोषित होने की संभावना है।
जेईई मेन से भरी जाएंगी 10 फीसदी सीटें
नए सत्र से एमएमएमयूटी में बीटेक की 10 फीसदी सीटों में प्रवेश जेईई मेन के प्राप्तांकों के आधार पर होगा। साथ ही 10 फीसदी सीटें दूसरे राज्यों के मूल निवासी आवेदकों के लिए आरक्षित होंगी।
प्रवेश टाइम लाइन
ऑनइलाइन आवेदन : 20 जनवरी से 10 अप्रैल
हार्डकॉपी भेजने की आखिरी तिथि : 16 अप्रैल
ऑनलाइन प्रवेश पत्र : 30 अप्रैल
बीटेक, बीटेक लैटरल इंट्री, एमबीए, एमसीए प्रवेश परीक्षा : 12 मई
एमटेक, एमएससी फिजिक्स की प्रवेश परीक्षा : 13 मई
प्रवेश परीक्षा परिणाम : जून के पहले सप्ताह में
पीएचडी प्रवेश परीक्षा : 2-3 जुलाई