फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश वाडेकर, सुखविंदर, मोहित के सुरों से सजेगी बॉलीवुड नाइट

Sat, 15 Dec 2018 12:49 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
mohit chauhan
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग इस साल भी गोरखपुर महोत्सव को खास बनाने में जुटा है। 11 से 13 जनवरी तक चलने वाले तीसरे गोरखपुर महोत्सव में पहला दिन नृत्य-संगीत के नाम रहेगा तो दूसरा दिन भोजपुरी के। महोत्सव का समापन बॉलीवुड नाइट से होगा। ज्यादातर कलाकारों के नामों पर तकरीबन अंतिम मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन

महोत्सव में पहले दिन 11 जनवरी का स्टेज, लगी आज सावन की पहली झड़ी, भंवरे ने खिलाया फूल, मेरी किस्मत में तू नहीं, और इस दिल में क्या रखा है, चप्पा-चप्पा चरखा चले जैसे सैकड़ों गानों को बोल दे चुके सुरेश वाडेकर, लखनऊ घराने की रानी खानम और बनारस घराने के कत्थक डांसर विशाल कृष्ण के जिम्मे होगा।

इनके साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों को भी इस दिन मंच साझा करने का मौका मिलेगा। दूसरे दिन बिहार की लोकप्रिय गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा भोजपुरी नाइट की महफिल सजाएंगी। महोत्सव का आखिरी दिन बॉलीवुड नाइट के नाम होगा जिसमें छैया-छैया गाने से सभी के दिलों में उतर जाने वाले फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त सुखविंदर सिंह धमाल मचाएंगे। उनका साथ देंगे रॉक स्टार, जब तक है जान, तमाशा, एक पहेली लीला, जब वी मेट और अनजाना अनजानी जैसी कई फिल्मों में गाने गा चुके दो बार के फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता पार्श्व गायक मोहित चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें