फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आग से बचाव की व्यवस् था बेहतर होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल में आग से निपटने की व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए अग्निशमन विभाग ने सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार कर महानिदेशालय को भेजा है। इसे हरी झंडी मिलते ही अस्पताल में आग से निपटने के इंतजाम दुरुस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आग से निपटने के लिए जरूरी उपकरणों की कमी है। अस्पताल में कई जगहों पर लगे आग से बचाव वाले सिलेंडर चलन से बाहर हो चुके हैं। स्टाफ भी आग से निपटने के लिए ट्रेंड नहीं है। इसे देखते हुए अग्निशमन विभाग ने कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल का सर्वे कराने के बाद प्रस्ताव बनाकर महानिदेशालय को भेजा है। इसको स्वीकृति मिलने के बाद अस्पताल में आग से निपटने के इंतजाम बेहतर किए जाएंगे। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में जो सिलेंडर खाली थे, उन्हें रिफिलिंग के लिए भेज दिया गया है। वहीं जो आपातकाल द्वार है उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। बाकी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके पास होते ही अस्पताल में आग से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें