फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के शब्दों पर होना चाहिए अटल विश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
अयोध्या से आए मानस मर्मज्ञ रमेश दास वेदांती ने शुक्रवार को कहा कि जिसे अपने गुरुदेव के शब्दों में विश्वास नहीं उसे स्वप्न में भी सुख और सिद्धि नहीं मिल सकती है। मानस उत्थान समिति की ओर से असुरन स्थित विष्णु मंदिर में विष्णु महायज्ञ के दौरान रामकथा में व्यासपीठ से रमेश दास वेदांती ने शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कहा कि जब सप्त ऋ षियों ने पार्वती जी से कहा कि महादेव में अनेक अवगुण हैं। दूसरी तरफ विष्णु सकल गुण के धाम हैं तो पार्वती ने सप्त ऋ षियों को चुनौती देते हुए कहा कि उनके सद्गुरु जी ने जो आदेश दिया है, उसके विपरीत कोई भी बात सोचना महापाप है। इससे पूर्व कथा का प्रारंभ समाजसेवी अर्जुन सिंह के आरती कर कथा का प्रारंभ कराया। जगत के कल्याणार्थ आयोजित विष्णु महायज्ञ में आहुति के प्रथम दिन मुख्य यजमान शरदेंदु पांडेय के साथ राम प्रसाद शुक्ल, प्रकाश नारायण त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह, डॉ. प्राणेश निगम, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि समेत 32 युगल यजमानों ने आहुति डाली। रात्रि में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने नारद मोह की लीला प्रस्तुत किया। निर्भय त्रिपाठी, शांति तिवारी, अश्विनी पांडेय के अभिनय को सभी ने सराहा। उदय प्रताप, सुनील कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, उदय प्रताप, डॉ. प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें