फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी कांड के आरोपी उदय गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड के नामजद आठवें आरोपी लिपिक उदय शर्मा को बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। सुबह 11:30 बजे सीओ कैंट की टीम को कामयाबी मिली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस आरोपी लिपिक को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी और घंटों जांच पड़ताल की। गुरुवार की देर शाम उदय को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। विशेष न्यायाधीश शिवानंद सिंह ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद उदय को न्यायिक अभिरक्षा में 26 सितंबर तक जेल भेज दिया।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बीआरडी कांड के आरोपियों के लिए पुलिस टीम लगाई है। सीओ कैंट अभिषेक कुमार सिंह को मुखबिर से उदय के आने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उनके जिम्मे ही ऑक्सीजन सप्लाई के भुगतान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। पांच मई को ही लिपिक उदय को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। मामले में आठ आरोपी जेल पहुंच चुके हैं सिर्फ एक पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


आठवीं गिरफ्तारी, एक फरार
बीआडी कांड के आठवें आरोपी को जेल भेजा गया है। अब पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी की गिरफ्तारी बची है। पुलिस ने छापेमारी भी की है लेकिन मनीष भंडारी फरार हैं। मनीष को अदालत ने भी फरार घोषित किया है। अब कुर्की की तैयारी चल रही है।
......
ऑक्सीजन खत्म होने को लेकर पूछताछ
पुलिस गिरफ्तार लिपिक उदय शर्मा से ऑक्सीजन के खत्म होने के कारण और समय से भुगतान न होने के बारे में पूछताछ की है। पुलिस उदय को लेकर मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी। इस दौरान जांच में कई दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लग गए हैं। पुलिस इसे मजबूत सबूत बता रही है। उदय से पुलिस ने फरार होने के बारे में भी सवाल किए, लेकिन इस बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

...
उदय पर इन धाराओं में दर्ज है केस
लिपिक उदय शर्मा पर पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपराधिक साजिश, 15 मेडिकल काउंसिल एक्ट, 66 आईटी अधिनियम, मानव वध की कोशिश, धोखाधड़ी, लोकसेवक द्वारा आपराधिक कृत्य की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें