फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों को मोबाइल पर दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर मंडल के गन्ना किसानों का कॉल सेंटर में पंजीकरण कराकर उनके मोबाइल फोन पर गन्ने की वैज्ञानिक ढंग से खेती, मौसम, मंडी भाव तथा गन्ना विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान बेहतर खेती कर सकें और उनकी आमदनी दोगुनी हो सके।
उप गन्ना आयुक्त डॉ. आरबी राम ने गन्ना पर्यवेक्षकों की बैठक में बताया कि सभी गन्ना किसानों का मोबाइल नंबर उपलब्ध है। इन किसानों को एम किसान एप और किसान कॉल सेंटर से जोड़ने के लिए टोल फ्री नं. 1800-180-1551 या इंटरनेट से पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए किसान का नाम, ग्राम, जिला, ब्लॉक, राज्य, मोबाइल नंबर तथा फसल का नाम लिखना होगा। गन्ना संस्थान कूड़ाघाट में इफको द्वारा ग्रीन सिम कार्ड भी दिया जा रहा है। इसके जरिए दिन में चार बार खेती की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कूड़ाघाट के मृदा विशेषज्ञ वीपी त्रिपाठी ने फसल उत्पादन में मृदा परीक्षण का महत्व बताया। सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्त ने बताया कि गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी गन्ना पर्यवेक्षक किसान पोर्टल से पंजीकरण कराने के लिए गांव-गांव प्रशिक्षण शिविर लगा कर जानकारी दे रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें