कुशीनगर। रविवार को फाजिलनगर-बघौचघाट मोड़ पर ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। उन्हें फाजिलनगर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के देवपोखर बाजार निवासी रामनगीना प्रसाद बाइक से अपनी पुत्री सोनी प्रभा को गोरखपुर जाने वाली बस में बैठाने फाजिलनगर आ रहे थे। फाजिलनगर-बघौचघाट मोड़ पर उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। ट्रक के टक्कर से घायल पिता-पुत्री को तत्काल फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक ट्रक लेकर भाग गया।