फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ को प्रभावी बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विस्तारक योजना के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विस्तारक अभियान का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर क्षेत्र के सभी बूथों को प्रभावी बनाना है। इसके लिए बूथ सेक्टर व मंडल स्तर पर नियमित बैठकों पर उन्होंने जोर दिया। कहा कि मंडलों में कार्यकारिणी की नियमित बैठक हों, ताकि लोकसभा चुनाव का पिछला रिकार्ड भी तोड़ा जा सके। कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में मनाया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी रविवार को बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर विस्तारक योजना की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी जिलों से आए पूर्णकालिक विस्तारकों से कहा कि आप सब पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता हैं। बूथ और सेक्टर मजबूत होगी तो संगठन में धार आएगी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम का पुरस्कार व प्रमाण पत्र बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर बाढ़ के कारण 26 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता नहीं हो पाई है, उन स्थानों पर 7 सितंबर को परीक्षा कराई जाएगी। विस्तारकों की कार्ययोजना की समीक्षा व वृत्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक ने लिया और आगे की कार्ययोजना के ब्लू प्रिंट से अवगत कराया। पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लल्लन त्रिपाठी ने भी बैठक को संबोधित किया। संचालन बैठक विस्तारक योजना के क्षेत्रीय प्रमुख श्रवण कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कामेश्वर सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, विनोद राय, रामजियावन मौर्य, मारकंडेय राय, रामधनी गौड़, अतुल श्रीवास्तव, उदय पाल, आनंद सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, विकास पांडेय, प्रेम अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें