गोरखपुर। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से कमाई का 10वां हिस्सा संस्थान को देने वाले गोरखपुर के 300 दानवीरों को रविवार को गोकुल अतिथि भवन में स्नेह मिलन समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अर्जुन चौधरी ने कहा कि दान का पैैसा दिव्यांगों और जरूरतमंदों के लिए इलाज के लिए इस्तेमाल करना सराहनीय है।
प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि संस्थान की ओर से रोजाना 80 से 100 लोगों के ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाते हैं। मरीजों, उनके साथ तीमारदारों के रहने-खाने की व्यवस्था के साथ ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग, एक्सरे, ब्लड टेस्ट, फिजियोथेरेपी आदि नि:शुल्क की जाती है। इस मौके पर अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, ज्ञानवती, राज कुमार, फूल चंद, रामरती देवी, प्रेम प्रकाश पाठक, राजेंद्र यादव, रूप सिंह, अशोक कुमार, रमेश आदि उपस्थित रहे।