फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल गुणवता के लिए इजराइल से एमओयू साइन करेगी सरकार

Wed, 28 Jun 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में राज्यमंत्री का स्वागत करते भाजपा नेता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राज्य के लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार इजरायल के साथ करार करेगी। प्रदेश सरकार की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल एक सप्ताह बाद इजरायल रवाना होगा। इजराइल की तकनीक पर प्रदेश के लोगों को साफ, फ्लोराइड रहित पेयजल आसानी से मुहैया कराने की योजना है। ये जानकारी ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में दी। वह कुशीनगर में मुख्यमंत्री की उपलब्धियां गिनाने के लिए जनसभा और पौधरोपण कार्यक्रम में जाने से पहले गोरखपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि राज्य का पानी स्वच्छ है, लेकिन उसे और स्वच्छ बनाने के लिए इजरायल के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। इजरायल की प्रणाली व तरीके जानने के साथ ही पेयजल की क्या व्यवस्था है, क्या-क्या उपकरण हैं आदि जानकारियां जुटाई जाएंगी। लखनऊ में इस संबंध में बैठक हो चुकी है, जिसमें इस काम के लिए सभी मंत्रियों, विधायकों ने सहमति जताई है।

कानून व्यवस्था के सवाल पर मंत्री ने पिछली सरकार की तुलना में अपराध कम होने का दावा किया और कहा कि तीन माह में शिक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था, विकास, सड़कों और कानून व्यवस्था को योगी सरकार ने बेहतर किया है। 70 फीसदी गड्ढे भरे हैं, बरसात के कारण काम रोका गया है। बरसात निकलते ही अधूरा काम पूरा किया जाएगा। इसी आधार पर पांच वर्षों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सर्किट हाउस पहुंचने पर खजनी के विधायक संत प्रसाद, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा और बीजेपी युवा मोर्चा के राजीव राय ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


जीएसटी को लेकर भ्रम में न आएं व्यापारी
राज्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के हित में है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। जीएसटी से देश की अर्थ व्यवस्था सुधरेगी। इंस्पेक्टर राज खत्म होगा। सिंगल विंडो सिस्टम से व्यापारियों को राहत मिलेगी। जीएसटी लागू होने के बाद तीन प्रकार के टैक्स होंगे, जो उत्पादक पर, उसके बाद विक्रेता पर मात्र डेढ़ से दो प्रतिशत होगा। जो टैक्स 30.80 प्रतिशत पहले था, उसे पीएम ने कम करके 25 प्रतिशत कर दिया। कभी एनफोर्समेंट की जरूरत समझी जाएगी, तो उसमें मात्र केंद्र और राज्य से एक-एक अधिकारी कार्रवाई के लिए होगा।

25 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने की कवायद
राज्यमंत्री ने बताया कि बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसमें और सुधार के लिए पूरे प्रदेश में 10 केवी के बजाय 25 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए दो दिवसीय अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके बाद बिजली की स्थिति बेहतर हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि योगी ने 18 घंटे बिजली देने का कहा तो 17 घंटे तो दे ही रहे हैं।

11 हजार करोड़ से बनेगी 453 किलोमीटर लंबी सड़क
केंद्र सरकार से प्रदेश की 453 किलोमीटर लंबी सड़कों की मजबूती और चौड़ीकरण के लिए 11000 करोड़ रुपये मिलेंगे। राज्य में नेशनल हाइवे की बहुत अच्छी स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें