फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वैन खड़ी रोलर में घुसी, तीन घायल

विज्ञापन
रोड रोलर में घुसी पुलिस वैन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरीचौरा।
गश्त से लौट रही पीआरवी वैन भोपा बाजार के पास खड़े रोड रोलर में जा घुसी। हादसे में तीन पुलिस वाले घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा बुधवार की भोर में तीन बजे के करीब हुआ।
विज्ञापन

फुटहवाइनार के पास पीआरवी 333 से एसआई राजेंद्र यादव, तकनीकी कांस्टेबल अजीत राय, चालक कांस्टेबल हरेंद्र यादव वैन में सवार हो गश्त पर निकले थे। थाने की ओर लौटते समय उनकी गाड़ी अंधेरे में खड़ी रोलर में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला पहिया ब्लास्ट कर गया। उसमें बैठे तीनों पुलिस वाले घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। घायल पुलिस कर्मियों को वाहन से बाहर निकालकर सीएचसी चौरीचौरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें