फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण नगर प्राइवेट कालोनी में फैला डायरिया, सात लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। बरसात शुरू होते ही डायरिया ने मंगलवार को बशारतपुर स्थित कृष्णा नगर प्राइवेट कालोनी के सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा रेती चौक और बसंत पुर की दो महिलाएं भी डायरिया से पीड़ित होकर अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़ितों में एक किशोर, किशोरी और 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला शामिल है। पीड़ितों को लगातार उल्टी-दस्त लगने ने परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से उन्हें संक्रमण अस्पताल गोरखपुर में दाखिल कराया है, जहां सभी पीड़ित उपचाराधीन है। अस्पताल में रोजाना 6-7 लोग डायरिया के पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ितों में ममता (19), कमलेश (11), ललिता (40), सलोनी (12), बेचना देवी (65), पिंकी (21) और कांति (25) कृष्णा नगर प्राइवेट कालोनी बशारतपुर की रहने वाली हैं। इनमें से बुजुर्ग महिला और एक अन्य महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इसी तरह से रेती चौक निवासी रोजी (20) की मंगलवार सुबह नाश्ता करने के बाद हालत खराब हो गई। बसंतपुर निवासी हूमा चौरसिया भी डायरिया से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंची है। सबका का इलाज जारी है। दो सप्ताह पहले महुईसूघरपुर में भी एक ही परिवार के आठ लोग डायरिया के शिकार होकर अस्पताल लाए गए थे, उस क्षेत्र में भी साफ - सफाई का अभाव है। मरीजों ने दाल चावल खाने की बात बताई और पीने तथा प्रयोग में लाया जाने वाला पानी सप्लाई का बताया है। पीड़ितों ने बताया कि पानी की सप्लाई अच्छी नहीं है। कई जगह पर पानी की पाइप लीकेज जैसी समस्याएं है। कचरा नालियों के बाहर जमा है। नालियों में पानी जमा था।
विज्ञापन



- रेती चौक और बसंतपुर की भी दाखिल है दो महिलाएं
- पीड़ितों में किशोर, किशोरी सहित पैसठ वर्ष की बुजुर्ग शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें