फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अभियंताओं और कर्मचारियों ने मंगलवार को पीडब्लूडी निर्माण खंड कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस कदम का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा, जिसमें लोक निर्माण विभाग को निगम बनाने की बात कहीं जा रही है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने एलान किया कि बुधवार को भी धरना चलेगा। इसके बाद भी यदि सरकार नहीं चेती तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर कर्मी अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड अनिल कुमार दूबे की अध्यक्षता में धरना शुरू किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल से गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने तथा कई ऐतिहासिक निर्माणों में अग्रणी प्रदेश के तकनीकी इंजीनियरिंग सेवा के मुखिया के रूप में यह विभाग काम करता रहा है, लेकिन अब एक साजिश के तहत इस निगम बनाने की कवायद की जा रही है। महासंघ के महामंत्री इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग को निगम बनाने का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। अभी तो गांधीगिरी की जा रही है, लेकिन जरूरत पड़ी तो वृहद आंदोलन छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा 15 जून तक गड्ढा मुक्त सड़क अभियान पर भी इसका असर पड़ना तय है।
धरना में इंजीनियर वीपी सिंह, शरद कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार सिंह, अरविंद कुमार यादव, सुरेश कुमार वर्मा, भोलानाथ, प्रवीण कुमार, नसीम, विनोद कुमार, पंकज सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें