फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। घाघरा नदी में एक युवक की लाश मिली। जानकारी मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

मईल थानाक्षेत्र के भागलपुर कस्बे के पास घाघरा के किनारे सोमवार को सुबह शौच करने गए लोगों ने 35 वर्षीय युवक की लाश देखी। नदी के बाहर गमछा, चप्पल और सुर्ती का डब्बा पड़ा था। लाश मिलने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ नदी के किनारे जुट गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और लोगों की मदद से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर मौजूद लोग युवक की हत्या कर नदी में लाश फेंकने की आशंका जता रहे थे। पुलिस कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है। एसओ ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद भी मौत की वजहों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें