फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद ही शादी वाले घर में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
कोलहई गांव में अनिल के घर खुशी का माहौल था। दो जून को ही भाई की धूमधाम से शादी हुई थी और घर में सभी खुशियां मना रहे थे। लेकिन अचानक पलभर में ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में पति-पत्नी की मौत से पूरा घर सदमे में है। अनिल के घर पर चीख-पुकार मची है। सभी कुदरत के इस फैसले पर हैरान हैं।

कानपुर बिजली विभाग में नौकरी लगने के बाद से ही अनिल परिवार के साथ वहीं रहते थे। दो साल से अनिल गांव भी नहीं आए थे। भाई की शादी तय हो जाने के बाद अनिल पूरे परिवार के साथ आए थे। पांच जून को उन्हें वापस जाना था। पत्नी और एक बच्चे के साथ वह ससुराल गए थे और गांव लौटते समय हादसे ने उनकी जिंदगी ही छीन ली। पलभर में दो जिंदगी खत्म हो गई। यह खबर गांव में अनिल के अनिल के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। भाई सुनील और परिवार के अन्य लोग भागे-भागे अस्पताल पहुंच गए। वहां पर लाशें देखकर भाई बेसुध हो गया।
विज्ञापन



- दो जून को शादी में शामिल होने गांव आए थे अनिल
- ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा, घर में मची चीख-पुकार


मम्मी-पापा को जगा दो
हादसे के बाद चाचा के साथ अस्पताल पहुंचे बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। राज (8) और अमन (6) बार-बार अपने मां-बाप के शव के पास जाते और यही कहते कि मम्मी-पापा को जगा दो। घरवालों ने किसी तरह से उन्हें समझाया और फिर घर भेज दिया। एक बहन अनुष्का घायल है। अनिल के तीन बच्चे हैं राज, अमन और अनुष्का।
विज्ञापन

इनसेट
कुदरत के फैसले से सब हैरान
हादसे में जहां मां-बाप की मौत हो गई वहीं उसी बाइक पर सवार चार साल की बच्ची अनुष्का बाल-बाल गच गई। ट्रक से टक्कर होते ही बाइक से छटक कर अनुष्का दूर जा गिरी और उसे मामूली चोटें ही आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें