फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की फ्लाइट फुल, 31 से शुरू होगी उड़ान

Thu, 28 Mar 2019 12:49 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर से मुंबई की स्पाइस जेट की सीधी उड़ान 31 मार्च से शुरू हो जाएगी। पहले दिन की सभी सीटें आरक्षित हो चुकी हैं। यही नहीं अगले एक सप्ताह तक के लिए करीब 80 फीसदी सीटें बुक हैं। करीब पखवारे भर पहले ही विमान कंपनी ने शेड्यूल जारी करने के साथ ही सीटों की बुकिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई तक का सफर 2.15 घंटे में पूरा होगा। 180 सीट वाला स्पाइस जेट का बोइंग विमान रोजाना दोपहर 12:15 बजे मुंबई से उड़ान भरेगा और दोपहर 2:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। दोपहर बाद 3:10 बजे वहीं विमान मुंबई के लिए उड़ान भरकर शाम 5:25 बजे अपना सफर पूरा करेगा।

30 अप्रैल से कोलकाता, हैदराबाद के लिए शुरू होगी सेवा
मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने के ठीक एक महीने बाद इंडिगो एयरलाइंस 30 अप्रैल से कोलकाता व हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करेगी। इसका शेड्यूल जारी होने के साथ ही बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

टाइम टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च से मुंबई से गोरखपुर स्पाइस जेट
मुम्बई से प्रस्थान 12:15 बजे
गोरखपुर आगमन 2:30 बजे
.....
गोरखपुर से मुंबई स्पाइस जेट
गोरखपुर से प्रस्थान 3:10 बजे
मुंबई आगमन 5:25 बजे

30 अप्रैल से गोरखपुर से हैदराबाद इंडिगो


गोरखपुर से प्रस्थान 4:30 बजे
हैदराबाद आगमन 6:50 बजे

30 अप्रैल से हैदराबाद से गोरखपुर इंडिगो
हैदराबाद से प्रस्थान 9:55 बजे
गोरखपुर आगमन 12:05

30 अप्रैल गोरखपुर से कोलकाता इंडिगो
गोरखपुर से प्रस्थान 12:35 बजे
कोलकाता आगमन 2:10 बजे

30 अप्रैल से कोलकाता से गोरखपुर
कोलकाता से प्रस्थान 2:40 बजे
गोरखपुर आगमन 4 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें