चुनाव में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
दुदही। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को विशुनपुरा पुलिस और एसएसबी के जवानों ने क्षेत्र में मार्च किया। पुलिस ने लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
विशुनपुरा एसओ अरविंद कुमार ने कहा कि चुनाव में खलल डालने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस लिए लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की जरूरत है। इसके बाद स्टेशन बाजार, सुराजी बाजार, बैंक रोड, गोला बाजार, ग़ांधी चौक, ब्लाक मुख्यालय, दुबौली, बांसगांव, गौरीश्रीराम, विशुनपुर बरिया पट्टी, पडरौन मदुरही, बतरौली धुरखड़वा, शाहपुर, सोरहवा, खलवा पट्टी आदि गांवों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान एसआई अर्जुन तिवारी, रमाशंकर यादव, कन्हैयालाल यादव आदि मौजूद रहे।