फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जिसकी हत्या में जेल जाने के डर से फरार थे ससुराल वाले, वह जिंदा मिली

Wed, 27 Mar 2019 11:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
अपने ससुर और पिता के साथ थाने में सीमा (गुलाबी साड़ी में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सात महीने पहले जिस महिला की दहेज में हत्या का केस दर्ज कराया गया था, वह पुलिस को जिंदा मिली। इस मामले में महीनों से फरार चल रहे हत्यारोपी पति, सास और ससुर महिला के मिल जाने की सूचना के बाद मंगलवार को अपने घर लौटे। कैंपियरगंज थाने में मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने जब हकीकत बताई तो लोग हैरान रह गए। महिला ने पुलिस को बताया कि वह ससुराल वालों से नाराज होकर शहर से बाहर चली गई थी। इस अवधि में वह संतकबीरनगर और बस्ती में अलग-अलग स्थानों पर रह रही थी।

विज्ञापन


कैंपियरगंज के चकदहा गांव निवासी अमरनाथ का पांच साल पहले सीमा से विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी ससुराल वालों से पटरी नहीं बैठी। अगस्त 2018 में सीमा लापता हो गईं। उसकी खबर पाते ही सीमा के पिता शिवपूजन थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर शव को छिपा दिया गया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीमा के पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या, शव छिपाने सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी की। नामजद होने के बाद वे सभी फरार हो गए थे। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महिला जिंदा है। कैंपियरगंज थानेदार राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि सीमा रेलवे स्टेशन के पास मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें