फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ से एम्स की ओपीडी में भगदड़, गिरने से कई जख्मी

Sat, 02 Mar 2019 12:12 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
एम्स की ओपीडी में शुक्रवार की सुबह पंजीकरण कराने के लिए भीड़ उमड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स की ओपीडी में शुक्रवार की सुबह पंजीकरण कराने के लिए भीड़ उमड़ी। गेट खुलते ही भीड़ अनियंत्रित हो गई। इससे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ महिलाएं, मरीज, तीमारदार और पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। भीड़ को संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जबसे एम्स की ओपीडी शुरू हुई है, पंजीकरण कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को व्यवस्थित करने में जब एम्स के गार्ड असहाय दिखने लगे तो यहां की व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस तैनात करनी पड़ी। इससे पहले पंजीकरण कराने के दौरान ज्यादा भीड़ के बीच गुरुवार और बुधवार को भी हंगामा हुआ था। शुक्रवार सुबह चार बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गयी थी। जो एम्स के मुख्य गेट से जीआरडी गेट तक पहुंच गयी। सुबह आठ बजे जैसे ही एम्स का मुख्य गेट खोला गया, लोगों की भीड़ ओपीडी की तरफ दौड़ पड़ी। इसके चलते महिला मरीज रीता जायसवाल, माला सिंह, ममता आदि गिरकर चोटिल हो गईं। जबकि चौकी इंचार्ज (इंजीनियरिंग कालेज) अजीत प्रताप सिंह के भी भीड़ की धक्कामुक्सी से चोट आई है। इनके अलावा कई तीमारदारों को भी छिटपुट चोटें आईं।

चार एसआई समेत 17 आरक्षी रहे तैनात

कैंट इंस्पेक्टर रवि राय के मुताबिक शुक्रवार को करीब नौ हजार लोगों की भीड़ रही। एम्स में पंजीकरण के लिए लग रही भीड़ को संभालने के लिए शुक्रवार को वहां तीन पुरुष एसआई, एक महिला एसआई, तीन महिला आरक्षी और 14 पुरुष आरक्षियों को तैनात किया गया था। सुबह थोड़ा अफरातफरी का माहौल हुआ था, लेकिन पुलिस टीम ने इसे काबू कर लिया।

461 लोगों ने काउंटर से कराया पंजीकरण

एम्स में बने पंजीकरण काउंटर पर शुक्रवार को 461 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसके साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों में भी बढ़ोतरी हुई। 345 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। 10 विभागों की ओपीडी में 295 मरीजों को देखा गया। शनिवार और रविवार को ओपीडी बंद रहेगी। यहां सोमवार से शुक्रवार तक मरीजों को देखा जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें