फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 205 सड़कों का हुआ शिलान्यास

Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शुक्रवार को जिले की 205 सड़कों के शिलान्यास की औपचारिकता प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से बटन दबाकर पूरी की। इस अवसर पर सर्किट हाउस पर जिले के सभी विधायक एवं बांसगांव के सांसद मौजूद थे।
विज्ञापन


वर्ष 2019-20 में सड़कों के नवीनीकरण एवं मरम्मत के लिए जो स्वीकृतियां मिलीं थीं उसकी धनराशि जारी करने के बाद शुक्रवार को एक सादे समारोह में एक साथ 205 सड़कों का शिलान्यास मंत्री ने लखनऊ से कर दिया। लगभग 399 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाना है। इस पर लगभग 65 करोड़ की लागत आएगी। सर्किटहाउस में जिले के सभी विधायकों एवं सांसदों की उपस्थित में सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। जिन सड़कों पर कार्य कराया जाना है उनके शिलापट्ट लगाए गए थे।

इस अवसर पर बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया है। केंद्र सरकार की तरफ से जहां चारों तरफ फोरलेन बनाए जा रहे हैं वहीं प्रदेश सरकार सड़कों की दिशा में बहुत तेजी से कार्य कर रही है। एक साथ 205 सड़कों का शिलान्यास और उसे जून तक पूरा करने का निर्देश यह साबित करता है सरकार सड़कों के प्रति काफी गंभीर है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि हर कार्य गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, संगीता यादव, विमलेश पासवान, संतप्रसाद, शीतल पांडेय, महेंद्र पाल, विपिन सिंह के अलावा मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह, मुख्य अभियंता एसपी सक्सेना, अधीक्षण अभियंता एमके चौरसिया, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता राजेश कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें