फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला : आक्रोश में शहर, बाशिंदे सड़कों पर

Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंका, जगह-जगह आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलवामा में आतंकवादियों के कायराना हमले में जवानों की शहादत पर शुक्रवार को शहर में हर ओर शोक और आक्रोश की लहर देखने को मिली। विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज समेत सरकारी और गैरसरकारी प्रतिष्ठानों में शोक सभाएं हुईं। कई जगहों पर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किए गए । कहीं पुतलों की जूतों से पिटाई हुई तो कहीं इन्हें आग के हवाले करके आतंकवाद के खात्मे की मांग की गई। सत्ताधारी हो या विपक्षी सभी ने आतंकियों और उनके आकाओं को उनकी ही भाषा में सबक सिखाने की जरूरत जताई। लोगों ने एक स्वर में कहा, अब निंदा नहीं बल्कि आतंकवाद का नामोनिशां मिटाने के लिए सरकार सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन

आईएमए गोरखपुर के अध्यक्ष डॉ. एपी गुप्ता और सचिव डॉ. राजेश गुप्ता

पाक का झंडा जलाया, पीएम को संबोधित ज्ञापन देकर बदले की मांग

विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पुतला और पाकिस्तान का झंडा जलाया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। नेतृत्व बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने किया। प्रदीप पांडेय, मुकुंद शुक्ल, देवी लाल गुप्ता, मनोज गौड़, रवि दुबे, पंकज मिश्र, अखिल देव त्रिपाठी, अरुणेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव, राघवेंद्र सिंह, हर्षवर्धन, सूरज मौर्या, निहाल सिंह, मयंक राय, योगेश्वर नाथ पांडेय, शुभम सिंह, शक्ति सिंह और सत्यप्रकाश प्रजापति ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए

सनरोज संस्थान, अंबेडकरवादी बहुजन स्वाभिमान समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने अंबेडकर चौक पर जवानों को याद किया। अंबेडकर महासभा, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन, बौद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, लार्ड चैरिटेबल सोसायटी ऑफ इंडिया, पूर्वांचल सेना के लोगों ने भी हिस्सा लिया। सर्वोदय भारत पार्टी व विवेकानंद सेवा मिशन की ओर से बेतियाहाता चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष शोकसभा हुई। पीस पार्टी ने जिलाध्यक्ष अताउल्लाह शाही के नेतृत्व में चेतना तिराहा पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भारतीय एकलव्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक पर प्रमोद निषाद और इंदल सिंह के नेतृत्व में शहीदों को नमन किया गया।

संगठनों ने नम आंखों से शहीदों को किया याद

गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, अश्मित श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव गणेश, अरुण सिंह, राजेश सहाय, मानवेंद्र चंद और शेखर सिंह, पूर्वांचल एम्स सत्याग्रह समिति के संयोजक मकबूल अहमद, वसुंधरा एनक्लेव फेज वन के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिंह एवं सचिव डॉ. अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। जीडीए सचिव रामसिंह गौतम भी मौजूद रहे। युवा बेरोजगार ऑटो एसोसिएशन ने अरुण बच्चन, आल इंडिया एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री चंद्रशेखर, पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय, सतीश सिंह, राजीव सिंह, कुलदीप मणि आदि मौजूद रहे। आल इंडिया गार्ड काउंसिल के जोनल महामंत्री के नेतृत्व में गार्डों ने घटना पर शोक जताया। महिला सर्वोदय मंडल की ओर से अध्यक्ष स्मिता अग्रवाल के नेतृत्व में निपाल लॉज में आक्रोश दिवस आयोजित करके शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सीएमओ कार्यालय परिसर में चिकित्सकाें एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शोकसंवेदना व्यक्त की। अघोरपीठ प्रमुख छबीलेराम, डॉ. रुप कुमार बनर्जी, रामभजन सिंह, मनीष राय ने वीर सपूतों को याद किया।

शहीद के परिजनों का करेंगे निशुल्क इलाज

शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शिव शंकर शाही के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में शोकसभा का आयोजन हुआ। डॉक्टर शिव शंकर शाही ने कहा कि किसी भी शहीद के परिवार के लोग अस्पताल में आएंगे तो उनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। जितेंद्र राय, छेदीलाल यादव, राजकिशोर मिश्र, सुरेंद्र सिंह, शंभू सिंह, नारायण बंधू, शिवेंद्र गुप्ता, महेश पाठक, छत्रपति शुक्ल, मंजू सिंह ने भी श्रद्धांजलि दी।

शोक की लहर , कैंडल जलाकर वीर सपूतों को याद किया

डीवीएन पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी शिक्षक, विद्यार्थियों और एमपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव ने भी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने जुलूस निकालकर आतंकी घटना की निंदा की। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डॉ. राज किशोर, डॉ. कंचन श्रीवास्तव, डॉ. शिल्पा, डॉ. अशोक यादव, डॉ. राज कुमार, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. आरएन यादव, डॉ. वर्तिका, डॉ. विनय, डॉ. धर्मेंद्र, शिवम और रितु ने वीर सपूतों को याद किया। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जनपदीय अध्यक्ष रामनाथ गुप्ता, श्रीनिवास शुक्ल, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, काशी नारायण तिवारी, डॉ. रविन्द्र तिवारी, दिग्विजय नाथ, शैलेंद्र, अरुण सिंह, ओपी सिंह, आरके प्रजापति, शशि भूषण ने श्रद्धांजलि दी। आरपीएम एकेडमी की अलग-अलग शाखाओं में प्रार्थनासभा से पहले दो मिनट का मौन रखा गया। सीआरडीपीजी कॉलेज में प्रबंधक डॉ. राकेश मिश्र और अध्यक्ष पुष्पदंत सहित शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया। मारवाड़ बिजनेस स्कूल में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया गया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। एमजीपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष तेजस शुक्ल, इकाई अध्यक्ष सुब्रत पांडेय, महामंत्री राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। नवल्स नेशनल एकेडमी की विभिन्न शाखाओं, बालस्वर सेवा संस्थान ने भी वीरों को याद किया।
 

भाजपा ः शहीद परिवार को दी सांत्वना

गोरखपुर। भाजपा की क्षेत्रीय, जिला, महानगर इकाई और भाजयुमो की तरफ से शुक्रवार को बेनीगंज स्थित दफ्तर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिंन्हा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, रणजीत राय बड़े, विश्वजितांशु सिंह आशू, उपेंद्र दत्त शुक्ला, बृजेश राम त्रिपाठी, बृजेशमणि मिश्र और राहुल तिवारी ने हमले की निंदा की। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सांसद पंकज चौधरी और विधायक बजरंग सिंह महराजगंज के शहीद पंकज त्रिपाठी घर गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उनके साथ मनोज त्रिपाठी, रितेश सिंह आदि भी रहे।

 

कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। जिला एवं महानगर कांग्रेस की ओर से टाउन लाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकरशहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष राकेश यादव, शारदेंदु कुमार पांडेय, माधो पासवान, वरिष्ठ नेता पवन बथवाल, असलम परवेज, असलम खां, रामनाथ निषाद, अनवर जमाल, एनके नदीम, बादल चतुर्वेदी, रईस अहमद खां, अमजद अंसारी, अरुण अग्रहरि, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, उदयवीर सिंह, रघुनाथ सहाय पांडेय, डॉ. भानू सिंह, दिलीप कुमार निषाद, प्रेमलता चतुर्वेदी, मोनिका पांडेय, दिलीप जायसवाल, जैमनी पांडेय, संजीव सिंह सोनू, डीएच चौधरी, मारकंडेय सिंह आदि मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

 

 

बसपा कार्यालय में मौन प्रार्थना

बसपा के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित कार्यकर्ता ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को दुख सहने की ताकत देने की ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष घनश्याम राही, रामदेव पासवान, आशुतोष कुमार, राजेंद्र राजभर, सुरेश प्रसाद, राम प्रीत धूसिया, श्रीचंद वर्मा, राजू वर्मा, सतीश कुशवाहा, पशुपति नाथ, रवि कुल, ओमनारायण पांडेय, संजय कनौजिया, जावेद सिमनानी, अब्दुल मेराज खां, धरमू भाई और सुरेंद्र मौजूद रहे।
सपा ने कैंडल मार्च निकाला
सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम नगर निगम से चेतना तिराहा होते गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। वहां दो मिनट का मौन रख शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम सांसद प्रवीण निषाद, विजय बहादुर यादव, सिंहासन यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, रामजतन यादव, पंकज शाही, श्याम देव निषाद, शहाब अंसारी, शकील अंसारी, संजय पहलवान, मनोज यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें