फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में अनियमितता की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण में अनियमितता की जांच होगी
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नीबी के लोगों ने विरोध जताकर एसडीएम से की शिकायत
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शोहरतगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत नीबी के उपभोक्ता तहसील पहुंचे और कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस संबंध में शिकायत पत्र पर एसडीएम अनिल कुमार ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि उमाशंकर मौर्य की अगुवाई में ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन कम देने और अधिक रुपये लेने की लिखित शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में नायब तहसीलदार अवधेश राय और आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार दूबे को शामिल किया गया है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वही कोटेदार विशंभर ने बताया कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। शिकायत करने वालों में अजय गुप्ता, राजेश, शिवपूजन, धर्मराज, राजू, सुभाष, अर्जुन प्रेमशंकर, अली अहमद, जयराम चौरसिया, इबरार हुसैन, उमेश, विनोद गौड़, प्रहलाद, राजू, धर्मराज मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें