फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के भविष्य से खेलने वालों की जगह जेल: सीएम योगी आदित्यनाथ

Fri, 04 Jan 2019 12:36 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
योगी अदित्यानाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उनवल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालाें को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की जगह सिर्फ जेल होगा। सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए करीब 35.68 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार का उनवल में नगर पंचायत कार्यालय के भूमि पूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी माह 69 हजार शिक्षकों और 50 हजार पुलिसकर्मियों के भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नौजवान बिना किसी आशंका के भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी मिलेगी। किसी तरह का भी भेदभाव नहीं किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के अलावा प्रकाश व्यवस्था के लिए 35.68 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी। नगर पंचायत उनवल के लिए 3.50 किलोमीटर लंबा बाईपास बन जाने पर 50 से अधिक गांव के लोगों को सहूलियत होगी। इससे कई गांवों से मुख्यालय की दूरी तो घटेगी ही जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने मंच से उनवल बाईपास बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हिदायत दी कि वह बिना भेदभाव पात्रों को राशनकार्ड, आवास, बिजली सहित शासन की अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाए। गोरखपुर में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना और पिपराइच चीनी मिल शुरू हो जाएगा। गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के साथ ही गीडा से बेलघाट तक औद्योगिक गलियारा बनेगा। इसके अलावा धुरियापार में एथनॉल प्लांट भी स्थापित होगा। उनवल कस्बे के चारों तरफ बाईपास बनेगा। जनसभा से पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र भी वितरित किया।

ये रहे मौजूद-
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल, सहजनवां विधायक शीतल पांडेय, खजनी विधायक संत प्रसाद बेलदार, बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर निषाद, सहजनवां नागेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह, पूर्व मंत्री जय प्रकाश निषाद, जिला महामंत्री युद्धिष्ठिर, संतोष राम त्रिपाठी, निरंकार त्रिपाठी, रामपाल सिंह, महेश दुबे, छोटेलाल मौर्या, भागीरथी निषाद, जनार्दन श्रीवास्तव, अश्वनी त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, शिवकुमार शाह, कामेश्वर सिंह, अवधेश मिश्रा, विभ्राट चंद्र कौशिक, मृत्युंजय सिंह, शक्ति सिंह, मनोज साहनी, रामआशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

उनवल की जनता ने भी पटलकर तोहफा दिया
मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही उन्होंने कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया। बदले में जनता ने भी भाजपा के प्रत्याशी को नगर पंचायत अध्यक्ष बनाकर तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में पहली बार यह क्षेत्र उनकी संसदीय क्षेत्र में आया। यहां की जनता ने अपने मतों से पूरा समर्थन दिया। अब मौका मिला है तो उनके उसी कर्ज को चुका रहा हूं। इस नगर पंचायत में 1207 प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी चयनित हैं। इन्हें दो लाख पचास हजार रुपये मिलेेंगे। इसके लिए 30.17 करोड़, नगरपंचायत के निजी भवन के लिए 2.12 करोड़, कस्बे व आसपास में सीसी रोड के लिए 1.62 करोड़, पथ प्रकाश के लिए 87 लाख रुपये, अंत्येष्टि स्थल के लिए 20 लाख रुपये तथा दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर को बनाने के लिए साठ लाख रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किए गए हैं। इससे विकास को काफ ी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें