गोरखपुर। कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन में आ रही दिक्कत को देखते हुए रेल प्रशासन ने (15019/15020) गोरखपुर-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 25 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। कुछ ही दिन पहले इस ट्रेन का स्टॉपेज 13 से 15 जनवरी तक एक मिनट के लिए नकहा जंगल, मानीराम एवं कैंपिरयगंज स्टेशन पर किया गया था।