फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों, सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: धर्मपाल

Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
dharampal singh
विज्ञापन
गोरखपुर। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि विकास और आमजन की सुरक्षा प्रदेश सरकार की दो सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय से सभी काम पूरे किए जाएं और पुलिस यह सुनिश्चित करें कि अपराध पर लगाम कसी जा रही है।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी एवं सिंचाई मंत्री शुक्रवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। सिंचाई विभाग के कामों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस भी भूमि पर अतिक्त्रस्मण हो, विभाग उसको तत्काल हटवाए। विभाग के अफसर अतिक्रमण को चिह्नित करें। अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाएं। कहा कि थाना समाधान दिवस को और मजबूत किया जाए और भ्रष्टाचार आदि की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसी तरह उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि आय, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की समय सीमा और कम की जाए, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।

प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को दीपावली के मद्देनजर अस्पतालों में तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को दिसंबर से पूरे जिले में में बायोमैट्रिक से खाद्यान्न वितरण कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा। नगर निगम को शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मंडलीय और जनपदीय अधिकारियों की भी वार्डवार ड्यूटी लगाकर सफ ाई व्यवस्था का निरीक्षण कराया जाएगा। मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दीपावली पर 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए कहा। बैठक में एसएसपी शलभ माथुर सहित विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।

विकास कार्यों, सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: धर्मपाल

गोरखपुर। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि विकास और आमजन की सुरक्षा प्रदेश सरकार की दो सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय से सभी काम पूरे किए जाएं और पुलिस यह सुनिश्चित करें कि अपराध पर लगाम कसी जा रही है। जिले के प्रभारी एवं सिंचाई मंत्री शुक्रवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। सिंचाई विभाग के कामों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस भी भूमि पर अतिक्त्रस्मण हो, विभाग उसको तत्काल हटवाए। विभाग के अफसर अतिक्रमण को चिह्नित करें। अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाएं। कहा कि थाना समाधान दिवस को और मजबूत किया जाए और भ्रष्टाचार आदि की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसी तरह उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि आय, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की समय सीमा और कम की जाए, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें