फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए सभी तैयारी पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति मोहनापुर के सचिव निलंबित
विज्ञापन

धान खरीद की तैयारी के संबंध में संतोषजनक जवाब न दे पाने पर जिलाधिकारी ने की कार्रवाई
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में एजेसियों के प्रतिनिधियों को 31 तक तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान धान खरीद की तैयारी के संबंध में संतोषजनक जवाब न दे पाने पर जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव को साधन सहकारी समिति मोहनापुर के सचिव राजकुमार गुप्ता को निलंबित करने का आदेश दिया। कार्यशाला में खरीद एजेंसियाें के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए।
कार्यशाला में डीएम ने सभी खरीद केंद्रों, एजेंसियों के प्रभारियों को 31 अक्तूबर तक धान खरीद से जुड़ी सारी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कमियां मिलीं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से धान खरीद के लिए अब तक हुई तैयारी की जानकारी भी ली। इस दौरान साधन सहकारी समिति मोहनापुर के सचिव राज कुमार गुप्ता जिलाधिकारी को धान खरीद की तैयारी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव सूर्य नारायण मिश्र को साधन सहकारी समिति के सचिव को निलंबित करने का आदेश दिया। कार्यशाला मेमं कुछ केंद्र प्रभारियों ने नमी मापन यंत्र व कांटा न होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को तत्काल व्यवस्था कराकर उन्हें भी अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि धान खरीद के लिए जिले में 102 क्रय केेंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने एजेंसीवार केंद्र के बारे में जानकारी दी। बताया कि अब तक 11560 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण कराए हैं। धान खरीद के लिए 18 लाख 14 हजार बोरे भी केंद्रों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। बैठक में एडीएम इंद्रभूषण वर्मा, संभागीय विपण अधिकारी गोरखपुर सचिन कुमार, एआर कोआपरेटिव सूर्यनारायण मिश्र, सभी एजेंसियों के अधिकारी, केंद्र प्रभारी, सहायक कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें