फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाईवे किनारे ‘बैठे’ तो समझ लें राशन गोल

Sun, 07 Oct 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-लखनऊ फोरलने हाईवे किनारे शौच करने से रोकने के लिए पंचायतीराज महकमे ने अनोखी पहल की है। हाईवे किनारे शौच करते पकड़े जाने पर संबंधित से पांच सौ रुपये जुर्माने के तौर पर वसूलने के साथ ही कोटेदार के वहां से उनका राशन भी रोकवा दिया जाएगा। इसकी निगरानी गांवों में बनी ओडीएफ समिति के दो-दो सदस्य करेंगे। टीम सुबह चार बजे टार्च और सीटी के साथ सड़कों पर निकलेगी। शाम को यही टीम
विज्ञापन


गांव के कुछ जागरूक लोगों के साथ मशाल जुलूस निकालकर फोरलेन और सड़कों पर शौच करने वालों को रोकेगी।
जिले के गांवों में 5.30 लाख शौचालय बनवाने और लगातार स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के बाद अभी भी हाईवे और गांवों की सड़कों के किनारे लोग शौच कर रहे हैं। सहजनवां में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला परियोजना समन्वयक बच्चा सिंह, एडीओ पंचायत शशि श्रीवास्तव और ब्लॉक के ओडीएफ नोडल दीनानाथ के नेतृत्व में हुई ओडीएफ समिति की बैठक में इस समस्या पर चर्चा हुई। उसके बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें