फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने ली पुलिस पेंशनर्स की बैठक, सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पेंशनर्स बनेंगे डिजिटल वालेंटियर
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर रखेंगे नजर, साइबर क्राइम पर होगा नियंत्रण
- एसएसपी ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की बैठक, सुझाव भी लिए
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, इलाहाबाद के निर्देश पर एसएसपी शलभ माथुर ने सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से डिजिटल वालेंटियर बनने अनुरोध किया। जिसपर पेंशनर्स ने सहमति दे दी है। ये वालेंटियर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहों पर नजर रखेंगे जिससे साइबर क्राइम पर शिकंजा कस सके।
विज्ञापन


बैठक में एसएसपी ने पेंशनर्स की समस्याएं भी सुनीं। इसमें ज्यादातर जीपीएफ के भुगतान से संबंधित थीं। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस रिन्युअल में परेशानी और सेवानिवृत पुलिसकर्मियों की पुलिस हेड क्वाटर में काम करने की समस्या समेत कुल 12 मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र आए जिनका एसएसपी ने निराकरण कराया। इस दौरान एसएसपी ने पेंशनर्स से सुझाव भी लिए। इस अवसर पर कंप्लीट डेंटल क्लीनिक के डॉ. सौरभ पटेल ने कैंप लगाकर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारवालों, सेवानिवृत पुलिसकर्मियों, अधिकारियों का निशुल्क परीक्षण भी किया। इस मौके पर रिटायर्ड आइजी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रिटायर्ड डीआईजी जेपी सिंह, रिटायर्ड डीएसपी शिवपूजन सिंह, डीएसपी लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, डीएसपी बब्बन सिंह, डीएसपी शरदचंद पांडेय, डीएसपी परमहंस यादव, डीएसपी टीएन पांडेय सहित लगभग 228 पेंशनर और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें