फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया का करें इस्तेमाल, मगर सावधानी से

Sun, 22 Jul 2018 02:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन
गोरखपुर। छात्राओं के बीच शनिवार को एसएसपी शलभ माथुर ने सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान की जानकारियां साझा की। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को जरूरी टिप्स दिए और बताया कि सोशल मीडिया के इस दौर में अपराध का तरीका भी बदला है। खुद को इन अपराधों से बचाने के लिए नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखनी होगी। थोड़ी सी सावधानी से इससे बचा जा सकता है। नहीं तो कई बार यह बड़े अपराध का रूप ले लेती है।
विज्ञापन


एसएसपी आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत सेंट जोसेफ कॉलेज फार वूमेन में पुलिस की ओर से आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र के पास अंजान नंबर से फोन या फिर किसी तरह की दिक्कत हो तो उसे छिपाना नहीं चाहिए। अभिभावक और पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए, ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। एसपी क्राइम आलोक शर्मा ने साइबर अपराध के बारे में जानकारी देने के साथ ही पुलिस सहायता के नंबरों के बारे में बताया।

1090 और 100 नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कैसे मामलों में पुलिस को जानकारी देनी चाहिए। छात्राओं ने भी कई सवालों को पूछा, जिनका जवाब एसपी क्राइम ने दिया। प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को लाइव डेमो के जरिए आत्मरक्षा का तरीका समझाया। छात्राओं के बीच एक टेली फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इसके जरिए यूपी-100 की कार्यशैली समझाई गई और 1090 की उपयोगिता भी बताया गया। किन परिस्थितियों में कौन सा नंबर इस्तेमाल करना है इसे भी कार्यशाला के दौरान एसपी क्राइम ने समझाया।

फेसबुक को ऐसे करें सुरक्षित

0 सिर्फ जान पहचान के लोगों को जोड़े
विज्ञापन

0 मजबूत पासवर्ड बनाएं और इसे सिर्फ फेसबुक के लिए ही इस्तेमाल करें
0 अपना पासवर्ड किसी और न बताएं
0 नियमित रूप से पासवर्ड बदलते रहना चाहिए
0 अपने व्यक्तिगत जानकारियां सिर्फ अपने जानने वालों तक ही सीमित रखे
0 फेसबुक लॉगिंग करने पर यदि लिंक, स्कैप आए तो उसे हटाकर ब्राउंजर बार पर सीधे फेसबुक लिख दें
0 यदि किसी और के कंप्यूटर में फेसबुक ओपेन पर उसे लॉग आउट कर दें
0 कोई भी एप विश्वसनीय वेबसाइड से ही डाउनलोड करें
0 कभी भी पासवर्ड को ब्राउंजर बार पर न लिखें
0 अपने दोस्त की लिस्ट और फोटो को छिपाकर रखें

व्हाटसएप को ऐसे करें सुरक्षित

0 व्हाटसएप पर व्यक्तिगत जानकारी, एकाउंट डिटेल, पासवर्ड न भेजें
0 बिना जान पहचान के नंबर पर जवाब न दें
0 व्हाटसएप कंपनी कहकर कभी भी रुपये या फिर कोई संदेश आए तो ध्यान न दें
0 यदि कोई व्हाटसएप को कंप्यूटर से जोड़ने की बात करें तो इंकार कर दें
0 व्हाटसएप पर स्वत: डाउनलोड सिस्टम को ऑफ कर दें
0 सिस्टम को हमेेशा अपडेट करते रहें
0 व्हाटसएप के व्यक्तिगत सेटिंग में जाकर प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, स्टेटस को सिर्फ दोस्तों के लिए विकल्प पर रखें

फोन पर ऐसे रहे सुरक्षित

0 सिर्फ परिचित और दोस्तों को ही नंबर दें
विज्ञापन

0 मोबाइल को लॉक कर रखें, पिन कोड ज्यादा बेहतर होता है
0 यदि किसी अंजान नंबर से फोन आए तो अभिभावक को जानकारी दें
0 ब्लूट्रूथ, वाईफाई, हॉटस्पॉट को बंद रखें
0 स्मार्टफोन में सीपीएस ऑफ रखना चाहिए
0 4, 7, 11 या 13 अंक के नंबरों से फोन आने पर अटेंड न करें
0 एवार्ड या ऑफर का संदेश आने पर जवाब न दें
0 मोबाइल मरम्मत देने के दौरान मेमोरी कार्ड, सिम, बैट्री को निकाल लें, व्यक्तिगत जानकारी भी हटा दें
0 व्यक्तिगत फोटो और जानकारियां कोशिश करें मोबाइल में न हो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें