फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में परास्नातक प्रवेश कल से

Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur University
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में परास्नातक में प्रवेश सोमवार से शुरू हो जाएगा। 23 से 28 जुलाई तक दीक्षा भवन में होने वाले प्रवेश कार्य की जानकारी देते हुए मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने एसपी सिटी को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग की अध्यक्ष प्रो. छाया रानी ने बताया कि संस्कृत विषय से एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 23, 25 और 27 जुलाई को 10 बजे से दो बजे तक दीक्षा भवन के प्रथम तल पर पहुंचकर प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, मूल प्रति, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाणपत्र, टीसी लेकर पहुंचना होगा। एमए शिक्षाशास्त्र में 23 को अनारक्षित संवर्ग की मुख्य सूची के अभ्यर्थियों के प्रवेश होंगे।

25 को मुख्य सूची से छूटे अनारक्षित संवर्ग के अभ्यर्थियों के साथ इसी संवर्ग के विशिष्ट संवर्ग की मुख्य सूची के अभ्यर्थियों के प्रवेश 12 बजे तक होंगे। इसके बाद आरक्षित संवर्ग के मुख्य सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। 27 को आरक्षित संवर्ग की मुख्य सूची के छूटे अभ्यर्थियों के साथ इसी संवर्ग के विशिष्ट संवर्ग की मुख्य सूची के अभ्यर्थियों का 12 बजे तक प्रवेश होगा। दोपहर 12 बजे से आरक्षित संवर्ग के प्रतीक्षा सूची एवं कर्मचारी पाल्य अभ्यर्थियों के प्रवेश होंगे। एमएड में 24 को अनारक्षित वर्ग की मुख्य सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। 26 को अनारक्षित संवर्ग की मुख्य सूची के छूटे हुए अभ्यर्थियों और विशिष्ट संवर्ग की मुख्य सूची के अभ्यर्थियों का 12 बजे तक प्रवेश होगा।
विज्ञापन


इसके बाद आरक्षित वर्ग की मुख्य सूची के प्रवेश होंगे। 28 को आरक्षित संवर्ग की मुख्य सूची के छूटे अभ्यर्थियों के साथ इसी संवर्ग के विशिष्ट संवर्ग की मुख्य सूची के अभ्यर्थियों का 12 बजे तक प्रवेश होगा। दोपहर 12 बजे से आरक्षित संवर्ग के प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के प्रवेश होंगे।
 

कक्षा संख्या 203 में होंगे प्राचीन इतिहास के प्रवेश

गोरखपुर। प्राचीन इतिहास, पुरातत्व और संस्कृति विभाग के परास्नातक प्रवेश दीक्षा भवन के कक्ष संख्या 203 में 23 की सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होंगे। पहले दिन सामान्य वर्ग के 122 प्राप्तांक पाने वालों तक प्रवेश लिया जाएगा। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. शीतला प्रसाद सिंह ने दी।

एमएससी इलेक्ट्रॉनिक में की कटऑफ जारी

गोरखपुर। एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रथम वर्ष में प्रवेश का काम 23 की सुबह 10:30 बजे से दीक्षा भवन के कक्ष संख्या 301 में शुरू होगा। पहले दिन 64 अंक पाने वाले सामान्य वर्ग, 48 या इससे अधिक अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी और 56 या इससे अधिक अंक पाने वाले एससी-एसटी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसी दिन वरीयता के क्रम पर प्रतीक्षा सूची के प्रवेश भी होंगे। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष मिश्र ने दी।

एलएलएम में प्रवेश 28 को

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलएलएम प्रथम वर्ष में प्रवेश 28 जुलाई को होगा। कट ऑफ सूची जारी कर दी गई है। सामान्य वर्ग के 98 अंक या इससे ज्यादा पाने वाले अभ्यर्थी सुबह नौ से 11 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे। 11 बजे से एक बजे तक 90 या उससे अधिक अंक पाने वाले प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। एक से ढाई बजे तक अन्य पिसछला वर्ग की प्रथम सूची में 64 या इससे अधिक अंक पाने वालों के प्रवेश होंगे। ढाई से चार बजे तक 76 या इससे अधिक अंक लाने वाले अनुसूचित जाति अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद चार से पांच बजे तक ओबीसी एवं अनुसूचित जाति की प्रतीक्षा सूची के प्रवेश होंगे। यह जानकारी एलएलएम प्रवेश समन्यवयक ने दी।

एमएससी भौतिकी की कट ऑफ सूची जारी

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमएससी भौतिकी प्रथम वर्ष के प्रवेश 23 को सुबह 10:30 से दो बजे तक होंगे। अनारक्षित वर्ग के 112 या अधिक, ओबीसी के 102 या अधिक, एससी के 76 या अधिक अंक पाने वाले और अनुसूचित जनजाति एवं कर्मचारी पाल्य के सभी अभ्यर्थी आधार कार्ड एवं छायाप्रति के साथ समस्त प्रमाणपत्र की मूल प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लाकर प्रवेश पा सकेंगे। यह जानकारी विभागाध्यक्ष सुग्रीव नाथ तिवारी ने दी।

एमएससी गृह विज्ञान में प्रवेश 24 को

गोरखपुर। दीक्षा भवन में 24 जुलाई की सुबह 10 बजे से एमएससी गृह विज्ञान प्रथम वर्ष में प्रवेश का काम शुरू होगा। 88 अंक या अधिक पाने वाले सामान्य, 82 या अधिक अंक पाने वाले ओबीसी और 46 या अधिक अंक पाने वाले अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी प्रवेश के लिए अपने सभी प्रमाणपत्र, पासपोर्ट फोटो और प्रवेश पत्र आदि लेकर पहुंचे। यह जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या रानी सिंह ने दी।

एमएससी बॉटनी में प्रवेश सोमवार को

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में 23 जुलाई को एमएससी बॉटनी का प्रवेश कार्य सुबह 10 बजे से होगा। 130 या अधिक अंक पाने वाले सामान्य, 102 या अधिक अंक पाने वाले ओबीसी, 92 या अधिक अंक पाने वाले एससी और 46 या अधिक अंक पाने वाले एसटी अभ्यर्थी समय से अपने प्रमाणपत्र, आधार कार्ड आदि के साथ पहुंचकर प्रवेश पा सकेंगे। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन पांडेय ने दी।

एमएससी गणित मेें प्रवेश 24 और 25 को

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमएससी मैथ में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पहले दिन 110 या अधिक अंक वाले सामान्य, 96 या अधिक अंक पाने वाले ओबीसी, 76 या अधिक अंक पाने वाले एससी और सभी अनुसूचित जनजाति एवं विशेष संवर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। 25 को प्रतीक्षा सूची में 102 अंक पाने वाले सामान्य, 92 तक अंक लाने वाले ओबीसी और 68 तक अंक पाने वाले एससी-एसटी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। 24 को एमएससी सांख्यिकी का प्रवेश कार्य होगा। इसी दिन सभी संवर्ग के समस्त अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने दी।

एमए भूगोल में प्रवेश के लिए मेरिट सूची चस्पा

गोरखपुर। एमए भूगोल का प्रवेश 24, 26 और 28 जुलाई को सुबह 10 से दो बजे तक होंगे। 24 को 112 या अधिक अंक तक के सामान्य अभ्यर्थियों के प्रवेश होंगे। 106 या अधिक अंक पाने वाले ओबीसी, 82 या अधिक अंक पाने वाले एससी-एसटी और विशिष्ट संवर्ग के अभ्यर्थी 26 को प्रवेश पा सकेंगे। 28 को ओबीसी, एससी-एसटी के छूटे और प्रतीक्षा सूची के प्रवेश होंगे। यह जानकारी प्रो. नूतन त्यागी ने दी।

एमए उर्दू में प्रवेश 23 को

गोरखपुर। एमए उर्दू में प्रवेश 23 जुलाई को होगा। 174 से 94 अंक तक के अभ्यर्थियों का प्रवेश दीक्षा भवन में सुबह 10 से दो बजे तक होगा। सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर अभ्यर्थी प्रवेश पा सकेंगे। यह जानकारी विभागाध्यक्ष मो. रजीउर्रहमान ने दी।

एमए दर्शन शास्त्र में प्रवेश 24 से

गोरखपुर। विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग में एमए प्रथम सेमेस्टर का प्रवेश कार्य 24, 26 और 28 जुलाई को दीक्षा भवन के कक्ष संख्या 209 में सुबह 10 से दो बजे तक होगा। अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाणपत्रों एवं दो फोटो के साथ उपस्थित होकर प्रवेश पा सकेंगे। यह जानकारी प्रो. डीएन यादव ने दी।

कक्ष संख्या 205 में होगा एएम अंग्रेजी का प्रवेश

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए अंग्रेजी में प्रवेश 23 जुलाई को दीक्षा भवन के कक्ष संख्या 209 में लिए जाएंगे। सामान्य वर्ग की कट ऑफ 100 अंक तय की गई है। 23 को ये अभ्यर्थी प्रवेश पा सकेंगे। 25 जुलाई को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. हुमा सब्जपोश ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें