गोरखपुर। यूनिवर्सिटी में बिहार के चार विद्यार्थियों का प्रवेश एससी कोटे से न लिए जाने से नाराज छात्रों ने शनिवार को दीक्षा भवन पर जमकर हंगामा किया। प्रवेश समन्वयक और कार्यवाहक नियंता से उनकी नोकझोंक हुई। छात्रों ने पुलिस से भी धक्का मुक्की की। उसके बाद तीन घंटे दीक्षा भवन के गेट पर धरना दिया।
हंगामे के बाद में प्रवेश समन्वयक ने मामला प्रवेश समिति में ले जाने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। उसके पहले प्रवेश समन्वयक प्रो. सुधीर श्रीवास्तव और कार्यवाहक नियंता डॉ. सुधाकर लाल से छात्रों की नोकझोंक हो गई। हालांकि बाद में उन्होंने छात्रों को समझकर शांत कराया। धरना देने वाले शिवशंकर गौड़, अमित सिंहानिया, अरुण यादव, अनूप यादव, राजमंगल यादव, अनूप भारती, सतपाल सिंह, अभिषेक निषाद आदि शामिल थे।