गोरखपुर। जिला और महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उन्हें आधुनिक भारत का प्रणेता करार दिया गया।
सोमवार को स्टार हॉस्पिटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि ने कहा कि राजीव गांधी देश ही नहीं, विश्व के नेता थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में अनगिनत महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया।
देश में उन्होंने संचार क्रांति टेक्नोलॉजी, 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, बेरोजगारी दूर करना, महिलाओं का सशक्तीकरण करना, अतिमहत्वपूर्ण योजनाएं भारत में लागू किया था। इनकी वजह से देश प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर हुआ। उनके निधन से सिर्फ कांग्रेस पार्टी को ही क्षति नहीं हुई, बल्कि देश ने एक होनहार नेता को खो दिया था। कांग्रेसजन एकजुट होकर पार्टी और देश के प्रति काम करें, यही पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल, डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. विजाहत करीम, डॉ. प्रदीप पांडेय, गोरखलाल श्रीवास्तव, कुसुम पांडेय, मदन त्रिपाठी, दिलीप कुमार निषाद, निर्मला वर्मा, सुरेश प्रसाद चौधरी, प्रो. एसपी त्रिपाठी, प्रो. आरएन चौधरी, तौकीर आलम, राजकुमार पासवान, डीएन चौधरी, परवेज खान, मारकंडेय सिंह, सदानंद पांडेय, उमेशचंद खन्ना आदि मौजूद रहे।