फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एकजुट हों शिक्षक’

Tue, 22 May 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आनन्द शंकर राय की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मान समारोह में राम जन्म सिंह व हरिनारायण राय को सम्मानित करते नगर विधायक डाॅ. राधामोहन दास अग्रवाल ।
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने शिक्षा की गुणवत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि साक्षरता दर तो सुधरी है, लेकिन इसकी गुणवत्ता पर संकट है। उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यवस्था भी दोषी है। शिक्षक एकजुट हो जाएं तो व्यवस्था को सुधरना ही होगा। राजनेताओं को जब लगेगा कि आदर्शवान हुए बिना वोट नहीं मिलेगा तो वे बदलेे नजर आएंगे।
विज्ञापन


नगर विधायक सोमवार को शिक्षक नेता आनंद शंकर राय की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने शिक्षकों को विभिन्न संगठनों में बंटे होने को लेकर आड़े हाथों लिया। मुख्य वक्ता माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट के प्रदेश मंत्री राम मोहन शाही ने कहा कि जिस राष्ट्र की शिक्षा का स्तर नहीं बढ़ेगा, उसकी उन्नति नहीं हो सकती। शिक्षा ही किसी राष्ट्र की आर्थिक उन्नति का आधार है। अध्यक्षीय संबोधन में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश मंत्री यशवंत सिंह ने ‘हम सुधरेंगे जग सुधरेगा’ का नारा देते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षकों का आह्वान किया।

पूर्व प्रधानाचार्य रामजनम सिंह, शिक्षक नेता जेपी नायक, बलवंत सिंह, सुभाष चंद्र राय, केडी राय आदि ने आनंद शंकर राय से जुड़ी यादें साझा करते हुए शिक्षा और शिक्षक हित के लिए उनके संघर्षों को याद किया। संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला मंत्री रमेंद्र प्रताप चन्द तथा आभार ज्ञापन राजन राय ने किया। इस दौरान शिक्षक नेता दिग्विजय नाथ पांडेय, तारकेश्वर शाही, गौरव राय कौशिक, भानु प्रताप सिंह, अंशुमान त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र ओझा, दीप्तिमान श्रीवास्तव, रत्नेश पांडेय, संजीव राय, राजीव राय, ओंकारधर द्विवेदी, अशोक मिश्र, शैलेश ओझा, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

इनका हुआ सम्मान

पूर्वांचल शिक्षा विचार मंच की ओर से मुख्य अतिथि ने पूर्व प्रधानाचार्य रामजनम सिंह और हरिनारायण राय को अंगवस्त्र और रामचरित मानस भेंट करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें