फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं नहीं जनता तय करेगी प्राथमिकताएं : डीएम

Tue, 20 Mar 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
नवागत डीएम (बाएं) को कार्यभार ग्रहण कराते सीडीओ (दाएं)। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि वह नहीं बल्कि जिले की जनता प्राथमिकताएं तय करेगी। वरीयता के आधार पर जनता समस्याएं तय करेगी और प्रशासनिक मशीनरी उसका निस्तारण करेगी। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान और स्वास्थ्य सुविधाएं तो हर नागरिक का बुनियादी हक है। इसके अलावा राज्य और केंद्र सरकारें जो भी प्राथमिकताएं तय करेंगी, वह उनकी भी होगी। समाज के अंतिम व्यक्ति तक वह सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की मजबूत कड़ी बनने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


के. विजयेंद्र पांडियन मंगलवार को प्रभारी डीएम व सीडीओ अनुज सिंह से पदभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का जिला होने की वजह से यहां पहुंचने से पहले सीएम योगी से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने जिन महत्वपूर्ण लक्ष्यों के बारे में चर्चा की उनमें एम्स, फर्टिलाइजर, मेट्रो और पिपराइच चीनी मिल हैं। इन्हें समय से पूरा कराने के साथ ही शासन के मंशानुसार वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को अपने खेत से मिट्टी, बालू निकालने में कोई दिक्कत न हो।

जाम खत्म करने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग
शहर में जाम के मसले पर डीएम ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से विस्तृत योजना तैयार कर इस समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। प्रमुख चौराहों और ज्यादा भीड़ वाले इलाकों में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष रहते हुए वहां के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए उन्होंने कई सार्थक प्रयास किए, जिनमें मल्टीलेवल पार्किंग प्रमुख है।
विज्ञापन


श्रावस्ती मॉडल पर सुलझाएंगे जमीन के विवाद
जिले में जमीन संबंधी विवाद अधिक होने पर डीएम ने कहा कि श्रावस्ती मॉडल की तरह राजस्व अधिकारियों और पुलिस की एक टीम बनाई जाएगी। एक-एक कर सभी गांवों में यह टीम जाएगी और वहां से जुड़ी जमीन की समस्याओं का निस्तारण करेगी। कहा कि इसकी शुरूआत जल्द कर दी जाएगी।

यूपी में 10 साल की सेवा कर चुके पांडियन
तमिलनाडु के मदुरई जिले के रहने वाले 2008 बैच आईएएस के . विजयेंद्र पांडियन यूपी में 10 साल से तैनात हैं। पूर्वांचल के जौनपुर से उन्होंने नौकरी की शुरूआत की। वह बलिया, कानपुर देहात, बलरामपुर और कासगंज के डीएम पद पर रह चुके हैं। उन्होंने 2014 में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दायित्व भी सम्हाला था। गोरखपुर में तैनाती से पहले वह कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें