फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने चेयरमैन, ईओ को घेरा

Thu, 22 Feb 2018 12:08 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष और ईओ का घेराव करते सभासद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के सभासदों ने बुधवार को विकास कार्य में शिथिलता का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष और ईओ का घेराव किया। इस दौरान वार्डों की समस्याओं का निदान करने की मांग की गई। इससे करीब तीन घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के करीब बीस की संख्या में सभासद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के चैंबर में पहुंचे और घेराव किया। सभासद इंदिरा नगर फतेह बहादुर सिंह ने ईओ शैलेंद्र कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि निकाय क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़ा है। सफाई कार्य नहीं हो रहा। वार्डों में गंदगी फैली हुई है। नए बोर्ड का गठन होने के बाद से किसी भी वार्ड में कोई काम नहीं किया गया। निर्वाचित सभासदों से लोग छोटी-मोटी समस्याएं बता रहे हैं, शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जैसे ही ईओ ने जवाब देना चाहा, सभासदों ने आरोप लगाते हुए उन्हें शांत करा दिया।

नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि सफाई कार्य का रोस्टर बनाया जा रहा है। जल्द ही प्रत्येक वार्डों में रोस्टर के अनुरूप सफाई कार्य कराया जाएगा। विकास कार्य को शुरू कराने की पहल हो रही है। सभी सभासदों से उनके वार्ड की समस्याओं का इस्टीमेट लिया जाएगा। इस दौरान सभासद धनंजय सहाय, सनवर अली, सोनू, शिवकुमार, मोहम्मद याकूब, अमित सिंह, अजहर, अतहर हुसैन, ब्रजेश, मोहम्मद जावेद, सूरज, विजय, गिरजापति आदि मौजूद रहे। ईओ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि विकास व सफाई की समस्याओं को बताने के लिए सभासद पहुंचे थे। उनकी समस्याओं को सुना गया। जल्द निस्तारित करने के लिए उन्हें आश्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें