फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो पालकों के घर अब सिर्फ बछिया ही पैदा होंगी

Mon, 22 Jan 2018 11:06 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।अब गो पालकों के घर अब सिर्फ बछिया ही पैदा होंगी। इसके लिए शासन स्तर से कवायद शुरू हो चुकी है। बाराबंकी जिले में किए गए प्रयोग में बेहतर परिणाम मिलने के बाद सिद्धार्थनगर जिले में भी योजना को फरवरी से लागू करने की तैयारी में विभाग जुट गया है।
विज्ञापन


आधुनिक खेती में बैल के सहारे जुताई लगभग बंद हो गई है। इस कारण गांवों में लोग पशु पालन से मुंह मोड़ने लगे। इसी को देखते हुए किसानों को पशु पालन की ओर फिर से आकर्षिक करने के लिए सरकार ने नई पहल की है।

इसके अनुसार, गाय सिर्फ बछिया ही पैदा करे, इसके लिए उन्हें विशेष सीरम लगाया जाएगा। प्रयोग के तौर पर प्रदेश के बाराबंकी जिले में इसकी शुरूआत हुई। जिसमें बेहतर परिणाम मिले हैं। अब इसे जिले में भी अमल में लाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.फणीश सिंह ने बताया कि अभी तक तीन जिलों में यह व्यवस्था शुरू हुई है। परिणाम बेहतर आया है, फरवरी से जिले में यह सिरम उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें