फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में बोर्ड गठन के करीब भाजपा

Wed, 06 Dec 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
भाजपा नगर निगम में बोर्ड गठन के करीब पहुंच गई है। महानगर इकाई का दावा है कि निर्दलीय चुनाव जीतने वाले छह पार्षदों ने भाजपा से जुड़ने की इच्छा जताई है। ऐसा हुआ तो पार्षदों की संख्या 33 हो जाएगी। यह संख्या बहुमत से तीन कम है।
विज्ञापन


नगर निगम में बोर्ड गठन के लिए 36 पार्षदों की जरूरत होती है लेकिन चुनाव में यह आंकड़ा भाजपा नहीं जुटा सकी। 27 प्रत्याशी ही चुनाव जीतकर सदन पहुंच सके। यह संख्या बहुमत से नौ कम है। इसका संज्ञान पार्टी आलाकमान ने भी लिया और महानगर इकाई से कहा कि निर्दलियों को मिलाकर बोर्ड का गठन किया जाए। सपा, बसपा या कांग्रेस के पार्षदों को भाजपा से जोड़ने का इरादा नहीं है। सदन में बहुमत हुआ तो विकास कार्य तेजी से होंगे। किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। इसी के बाद निर्दलीय पार्षदों को भाजपा से जोड़ने की कोशिश शुरू हुई। अब तक छह निर्दलीय पार्षद भाजपा से जुड़ने की बात कह चुके हैं। इसकी जानकारी पार्टी आलाकमान को दी गई है। वहां से हरी झंडी मिलते ही निर्दलीय पार्षदों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी, फिर बोर्ड गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि भाजपा बोर्ड बनाएगी। जल्द ही तीन और पार्षद भाजपा से जुड़ जाएंगे। इसके बाद 36 पार्षद हो जाएंगे। गोरखपुर में 70 वार्ड हैं। 10 दिसंबर से पहले इन सबको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई जाएगी, फिर बोर्ड गठन की औपचारिकता पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर, पार्षदों का होगा अभिनंदन
भाजपा की महानगर इकाई की बुधवार को मीटिंग होगी। इसमें नवनिर्वाचित मेयर और 27 पार्षदों के अभिनंदन समारोह की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें