फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पर्यावरण, स्टेम सेल पर रखे विचार

विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के जुलोजी डिपार्टमेंट में सेमिनार का आयोजन हुआ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी के प्राणि विज्ञान विभाग में आमोद सिंह मेमोरियल सेमिनार और प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी समेत कई कॉलेजों के एमएससी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण, मृत कोशिकाएं, स्टेम सेल समेत कई अन्य विषयों पर अपनी-अपनी प्रजेंटेशन प्रोजेक्टर के माध्यम से एक्सपर्ट के सामने पेश की ।
विज्ञापन


विद्यार्थियों से सवाल-जवाब के बाद एक्सपर्ट ने सभी विद्यार्थियों को अंक दिए। विजेताओं के नाम तीन नवंबर को प्राणि विज्ञान विभाग में आयोजित एल्युमिनाई मीट के दौरान घोषित किए जाएंगे। प्राणि विज्ञान विभाग के हेड प्रो. डीके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को प्रजेंटेशन के लिए दस विषय दिए गए थे। किसी एक विषय पर सात मिनट के अंदर उन्हें अपनी बात रखनी थी। सेंट एंड्रूयूज कॉलेज की छात्रा प्रज्ञा चौबे ने पर्यावरण और जीन पर अपने विचार रखे। इसी कॉलेज की सुभद्रा सिंह ने मृत कोशिकाओं पर अपना वक्तव्य दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेख पर प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील श्रीवास्तव, प्रो. बदरे आलम अंसारी, प्रो. पीएच पाठक आदि शामिल थे।

इन्होंने किया प्रतिभाग
गोरखपुर यूनिवर्सिटी से प्रियांशा सिंह, निलय विशाल सिंह, अंबरीष तिवारी, आकांक्षा श्रीवास्तव, सुषमा सिंह, प्रीति सिंह, शाहनाज खान सरस्वती विद्या मंदिर महिला कॉलेज से रमा सिंह, रिंकी तिवारी, कल्पना सिंह और सेंट एंड्रयूज कॉलेज से प्रज्ञा चौबे और सुभद्रा सिंह ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें