सेंट जोसेफ मे सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
- फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सोमवार को अभिभावक दिवस मनाया गया। शाम को सांस्कृतिक संध्या के आयोजन में जहां भरतनाट्यम, कत्थक, भांगड़ा के साथ चाइनीज, पॉप डांस का समावेश देखने को मिला, वहीं मधुबन में राधिका नाचे रे... क्लासिक गीत की प्रस्तुति और कर ले गलती से मिस्टेक जैसे गीतों पर डांस की बेहतरीन प्रस्तुति कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजीव रौतेला, विशप थुरूथिमट्टम, कैथोलिक धर्मप्रांत के विशप डोमिनिक कोक्कट ने दीप जलाकर किया। प्रिंसिपल फादर सीबी चन ने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रहकर शिक्षा देने का उद्देश्य है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत प्रार्थना गीत से हुई, जिसमें सभी धर्मों की सामूहिक वंदना बच्चों ने प्रस्तुत की। नए और पुराने फिल्मी धुनों पर सामूहिक नृत्य, बाइबिल के वचनों पर आधारित हिंदी नाटिका खोया पुत्र की प्रस्तुति में प्रेम, क्षमा, त्याग की प्रस्तुति से अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। वाइस प्रिंसिपल सिस्टर दिव्या ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।