फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र के लिए तमकुहीराज तहसील में चल रहा गोंड आदिवासी महासभा का धरना बुधवार को तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हो गया। धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों को नियमानुसार अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गोंड आदिवासी महासभा के लोग मंगलवार से तमकुहीराज तहसील में धरना दे रहे थे। बुधवार को दूसरे दिन तहसीलदार रामप्यारे धरनारत लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने गोंड समाज के लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि नए नियम के तहत जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद जांच कराकर आवेदक को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन लोगों ने ऑनलाइन आवेदन कर रखा है। उनका प्रमाण पत्र तत्काल जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान उदय लाल प्रसाद, प्रहलाद गोंड, भुआल, जितेंद्र, श्रीराम गोंड, प्रभुनाथ, मैनेजर, संतोष, रंगलाल, राजकिशोर, शकुंतला देवी, सुर्मिला देवी, सुगांती, रबड़ी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें