कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शनिवार को सुबह दो वर्गों के लोग उस समय आमने - सामने हो गए, जब कुछ लोग मांस ठेले पर लादकर ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और समझा बुझाकर विवाद खत्म कराया।
काजीपुर गांव के बैरिस्टर गुप्ता, विनोद कुमार, सुरेश प्रसाद, संतोष यादव सहित कई लोगों ने एसडीएम कसया और एसओ पटहेरवा से लिखित शिकायत की थी कि कुर्बानी के दिन बड़ी मात्रा में मांस बोरों में भरकर भेजा जाता है। शनिवार को बकरीद के अवसर पर जैसे ही ठेले से मांस ले जाया जाने लगा, कुछ लोगों ने रोक कर विरोध जताना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर फाजिलनगर चौकी प्रभारी मयफोर्स पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। चौकी प्रभारी अनिल प्रकाश पांडेय का कहना था कि दोनों पक्षों में कुछ मतभेद था, जिसे हल करा दिया गया है।