गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने शुक्रवार को एडी बिल्डिंग पर हंगामा किया। इस दौरान शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाए और कुलपति का घेराव किया। कुलपति से वार्ता बेनतीजा निकलने के बाद विद्यार्थियों ने एडी बिल्डिंग पर धरना-प्रदर्शन किया। इससे काफी देर तक एडी बिल्डिंग में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
शुक्रवार की दोपहर में छात्रनेता शिवशंकर, अन्नु प्रसाद के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी कुलपति ने मिलने पहुंचे और छात्रसंघ चुनाव घोषित किए जाने की मांग की। कुलपति ने शासन के निर्देश का इंतजार करने की बात कही तो विद्यार्थी उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद विद्यार्थियों ने एडी बिल्डिंग के उत्तरी द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भास्कर चौधरी, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार यादव, सतेंद्र भारती, प्रिंस यादव, सोनू यादव, साक्षी सत्यम आदि मौजूद रहे।