फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जानलेवा बीमारियां पांव पसारने लगी हैं। एक सप्ताह से बाढ़ के पानी से घिरे मिश्रौलिया के बनगवां गांव निवासी एक किशोरी की मंगलवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह मलेरिया और टाइफाइड से पीड़ित थी। डॉक्टरों ने उसमें डेंगू का संदेह जताया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गांव में अभी भी कई लोग तेज बुखार से पीड़ित हैं। अशोगवा-नगवां बांध टूटने से मिश्रौलिया क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। इनमें वनगवां भी एक है। गांव निवासी शिवप्रसाद की पुत्री सावित्री (14) को पिछले कई दिनों से तेज बुखार था, लेकिन चौतरफा पानी से घिरे होने के चलते घर वाले उसे अस्पताल नहीं ले जा पा रहे थे। सोमवार की शाम तबीयत ज्यादा खराब होने पर जिला पंचायत सदस्य परवेज की मदद से परिजन किसी तरह जिला अस्पताल लाए। यहां ब्लड जांच के दौरान किशोरी के मलेरिया और टाइफाइड से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर दिया, मगर गोरखपुर से संपर्क कटा होने व साधन के अभाव में परिजन उसे नहीं ले जा सके। मंगलवार की सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया। उपचार कर रहे फिजिशियन डॉ.सीबी चौधरी ने बताया कि ब्लड सेंपल की जांच में मलेरिया और टाइफाइड की पुष्टि हुई। किशोरी एनीमिया की शिकार थी। उसके ब्लड में प्लेटलेट्स की मात्रा काफी कम थी। डेंगू की आशंका में ही उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

---
रास्ता बंद होना भी मौत का बना कारण
किशोरी के मौत की वजह बीमारी भले ही हो, लेकिन बाढ़ के कारण रास्ता बंद होने को भी मौत का अहम कारण माना जा रहा है। किशोरी चार दिनों से बीमार थी, लेकिन बाढ़ के पानी से गांव घिरा होने के चलते परिजन उसे अस्पताल नहीं ला पा रहे थे। जिला अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक किशोरी को सोमवार की शाम ही यहां लाया गया था। जांच रिपोर्ट के बाद उसमें मलेरिया और टाइफाइड की पुष्टि हो चुकी थी। शुरुआती दवाओं के बाद भी हालत में कोई सुधार न होने पर जिला अस्पताल से उसे रात एक बजे ही रेफर कर दिया गया था, लेकिन गोरखपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी होने के चलते परिजन उसे वहां तक नहीं पहुंचा सके। नतीजा सुबह 11 बजे किशोरी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें