फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों को राखी भेजने को उमड़ी बहनों का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को राखी भेजने के लिए सरस्वती शिक्षा मंदिर की छात्राओं का प्यार उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने मेयर डॉ. सत्या पांडेय को राखी सौंपी। वहीं मेयर ने अपील की है कि जो भी बार्डर पर तैनात सैनिक भाइयों को राखी भेजना चाहती हैं तो वो उनके कार्यालय में जमा करा सकती हैं।
विज्ञापन

मेयर डॉ. सत्या पांडेय के आह्वान पर सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर एवं सरस्वती बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड की ओर से बार्डर पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को राखी भेजने के लिए बड़ी संख्या में छात्राएं इकट्ठा हुईं और मेयर को राखी भेंट की। इस मौके पर मेयर ने कहा कि देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले सैनिक भाइयों के लिए हमारा भी फर्ज है। हमारी सुरक्षा करने के लिए हम उन्हें राखी भेजकर अपना प्यार जता सकते हैं। ऐसे में शहर की सभी महिलाएं और बहनों को राखी भेजकर प्यार जताना चाहिए। इस मौके पर पार्षद राजेश जायसवाल, सरस्वती बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड प्राचार्य डॉ. सरोज तिवारी के अलावा शिवजी सिंह समेत शिक्षिका एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें