फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोराबार में भी ब्लाक प्रमुख को बेदखल करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
कैंपियरगंज और उरुवा ब्लॉक प्रमुख को सत्ता से बेदखल करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए डीएम को शपथ पत्र देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब खोराबार ब्लॉक प्रमुख को भी हटाने के लिए उनके विरोधियों ने मुहिम छेड़ दी है। पक्ष और विपक्ष दोनों सदस्यों का समर्थन जुटाने में जुट गए हैं।
सबसे पहले उरुवा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्याें ने शपथ पत्र देकर डीएम को अविश्वास जताया। इस ब्लॉक की प्रमुख सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. मोहसिन खां के परिवार की सदस्य हैं। खान पर प्रमुख चुनाव के दौरान सत्ता के दम पर धांधली का आरोप लगा था। सत्ता बदलने के बाद विरोधी सक्रिय हुए और डीएम को 77 से अधिक बीडीसी सदस्यों ने शपथ पत्र देकर प्रमुख को हटाने की मांग की। इसके ठीक एक सप्ताह बाद कैंपियरगंज के प्रमुख के खिलाफ भी बीडीसी सदस्यों ने डीएम को अविश्वास प्रस्ताव के नोटरी बयान हल्फी सौंपी। वहां के प्रमुख पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर हैं। वहां से 101 सदस्यों ने शपथ पत्र देकर प्रमुख के विरुद्ध अपना अविश्वास जता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब खोराबार ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्य लामबंद हुए हैं। यहां एक प्रधान संघ के नेता के भतीजे ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास लाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। प्रधान संघ के ही एक सदस्य ने बताया कि अब तक वह 50 से अधिक सदस्यों का शपथ पत्र सहित समर्थन पत्र पा चुके हैं। वहीं प्रमुख को जब भनक लगी तो वह बीडीसी सदस्यों से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं।
इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख शैलेष यादव का कहना है कि जो भी बीडीसी सदस्य हैं, मेरे साथ हैं। कुर्सी पर कोई खतरा नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें