फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में असफल बदमाशों ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया/ हैंसर(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के बरांव बांध के पास बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने बाइक लूट में असफल होने पर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के दाई जांघ में लगी है। युवक की गुहार पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश अपनी भी एक बाइक छोड़ कर भाग गए। इधर सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम के साथ चौकी इंचार्ज लोहरैया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के सोमवापुर गांव निवासी 22 वर्षीय शहवाल पुत्र बीपत बाइक से धनघटा क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहा था। रात सवा नौ बजे के करीब वह धनघटा क्षेत्र में स्थित बैजूनाथ मंदिर से आगे कुआनों के बरांव बांध के पास पहुंचा ही था कि दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे को रोक लिया। बदमाश उसकी बाइक लूटने का प्रयास किया तो वह एक बदमाश से भिड़ गया। इसी बीच दूसरे बदमाश ने कट्टे से युवक को गोली मार दी। घायल युवक के शोर मचाने पर मंदिर के पास मौजूद लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आनन-फानन में बदमाश अपनी भी एक बाइक छोड छोड़कर कूरी बाजार की तरफ भाग निकले। लोगों की सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में लोहरैया चौकी इंचार्ज खुश मोहम्मद भी पहुंच गए और घायल शहवाल को सीएचसी मलौली पहुंचाया। बाद में एसओ प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी जुटाई। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि घायल ने अभी कुछ अधिक जानकारी नहीं दे पाया है, वैसे प्रथम दृष्टया लूट के प्रयास में ही युवक को गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। घायल को सीएचसी मलौली से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बदमाशों की छोड़ी गई बाइक का नंबर खुरचा हुआ है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें