फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने अकाउंटेंट को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावलर(संतकबीरनगर)। प्रशिक्षण के संबंध में गलत सूचना देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान बीडीओ और मनरेगा के सहायक अकाउंटेंट के खिलाफ नारेबाजी की। बीडीओ के न मिलने पर गुस्साए रोजगार सेवकों ने अकाउंटेंट का घेराव किया। काफी देर बाद अकाउंटेंट के समझाने पर रोजगार सेवक मान गए।
विज्ञापन

रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मिश्र ने कहा कि बीडीओ के निर्देश पर मनरेगा के सहायक अकाउंटेंट ने सोमवार को बस्ती जिले के बस्ती सदर में एक दिवसीय प्रशिक्षण में जाने के लिए रोजगार सेवकों को कहा था। जब रोजगार सेवक बस्ती पहुंचे तो पता चला कि वहां पर इस तरह का कोई आयोजन नहीं है। सुबह से बारिश हो रही थी और रोजगार सेवक भीगते हुए प्रशिक्षण में गए थे और आने-जाने में व्यय भी हुआ। फोन पर जब बीडीओ से प्रशिक्षण के बाबत पूछा गया तो कोई जानकारी नहीं दी गई। नाराज रोजगार सेवकों ने आने जाने में हुए व्यय की धनराशि के भुगतान की मांग करते हुए ब्लॉक में हंगामा किया। रोजगार सेवकों का हंगामा देख सहायक अकाउंटेंट ने बीडीओ से वार्ता कर आने-जाने का व्यय देने का आश्वासन दिया तब जाकर रोजगार सेवक माने। इस दौरान रोजगार सेवक मनोज पाठक, आनंद पांडेय, मनोरमा मिश्रा, वर्षा त्रिपाठी, रामभरत, हेमलता, घनयाम यादव, नंदनी, प्रदीप तिवारी, संतराम यादव, रामनरायन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें