गोरखपुर। ट्राई स्कू टी, साइकिल, छड़ी के अलावा आर्थिक उपहार पाकर भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों के चेहरे की रौनक बढ़ गई। मौका था आर्मी स्कूल कूड़ाघाट में आयोजित भूतपूर्व सैनिक रैली का। इस आयोजन में गोरखपुर और बस्ती मंडल के काफी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवार के लोगों ने हिस्सा लिया।
रैली में सबसे पहले भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवार वालों को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। रैली में नेशनल स्कील डेवलपमेंट, इंप्लाइमेंट एक्सचेंज, कैं टीन, मेडिकल जांच, पेंशन सहित अन्य विभागीय समस्याओं के निस्तारण के लिए स्टाल लगाए गए थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भीड़ रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड ब्रिगेडियर गोविंद मिश्रा ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारा ख्याल रखा जा रहा है। दुश्मन देश और विरोधी मानसिकता के लोग इस समय कुचक्र रच रहे हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए लगातार अफवाह फैलाकर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों के मन में संदेह पैदा कर राष्ट्र को कमजोर करना चाहते हैं। हमें इससे सतर्क रहना होगा। दूसरे अतिथि जीआरडी के ब्रिगेडियर अजय पसबोले ने कहा कि आपकी हर समस्या हमारी समस्या है। आपकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। कैंटीन का विस्तार किया जाएगा, ताकि भूतपूर्व सैनिकों को और सहूलियत मिल सके। साथ ही बेहतर इलाज के लिए आर्मी अस्पतालों के अलावा जिलों के अन्य अस्पतालों से बात कर इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
इनको मिला उपहार
महराजगंज के एक्स हवलदार महेंद्र कुमार, बस्ती के एक्स लांसनायक छोटेलाल को स्कूटी, चौरीचौरा के एक्स नायब सूबेदार रामनक्षत्र शर्मा, देवरिया के एक्स हवलदार दिवाकर, एक्स नायक सोहनलाल, गौरी शंकर मिश्र, माया देवी को ट्राई साइकिल दी गई। नीना सिंह, सीमा, मोनी खातून, लीलावती और एक्स नायब सूबेदार रामनगीना को छड़ी, निर्मला शुक्ला, भागवंती देवी, डीएन पांडेय, चंद्रिका प्रसाद, कृष्णा देवी को मेडल और साल दी गई।
इनको मिला आर्थिक मदद
जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से रामनिरंजन, बच्ची देवी, रीता देवी, विमला देवी, उर्मिला देवी, निशा, पन्ना देवी, मरियम, उमेदा देवी, अतिरंजन देवी, राजा देवी, छत्रधारी, प्रताप सिंह सहित चौदह लोगों को दो-दो हजार रुपये के चेक दिए गए। महराजगंज के नौ और संतकबीरनगर के आठ लोगों को ढाई-ढाई हजार के चेक दिए गए। देवरिया, कुशीनगर, बस्ती के लोगों को भी आर्थिक सहायता दी गई।