फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष धर्म सम्मेलन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन आज से
विज्ञापन

- तीन दिन तक मिलेगा निशुल्क परामर्श
- आठ जनवरी को समापन, आएंगे सीएम योगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन रविवार से शुरू होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। आयोजक डॉ. धनेशमणि त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन में देश-विदेश के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य तीन दिन तक लोगों को निशुल्क परामर्श देंगे।
विज्ञापन

डॉ. धनेशमणि ने शनिवार को प्रेस क्लब में कांफ्रेंस कर बताया कि आठ जनवरी तक चलने वाले सम्मेलन में डॉ. एचएस रावत, अनिल वत्स, अजय भाम्भी, पंडित केए दुबे पद्मेश, अरुण बंसल, लेखराज शर्मा, लोकराज पौडेल और महिला ज्योतिषी जय मदान जैसे बड़े ज्योतिषी आ रहे हैं। मॉरीशस, मलयेशिया, अमेरिका, ईरान, आस्ट्रेलिया, चीन, नेपाल और रूस से भी ज्योतिषी बुलाए गए हैं। रोजाना शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक लोगों को हस्तरेखा और जन्मकुंडली से संबंधित परामर्श निशुल्क दिया जाएगा। सात जनवरी को भजन संध्या भी होगी। आठ जनवरी को सम्मान समारोह होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें