फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो को उपलब्धियां गिनाने की जिम्मेदारी

Sat, 05 Jan 2019 12:23 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। इसके लिए चार जनवरी से तीन मार्च तक 17 अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। भाजयुमो गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने बताया कि 4 से 9 जनवरी के बीच क्षेत्र के सभी 205 मंडलों में बैठक करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 12 जनवरी से नेशन विद नमो वालिंटियर्स नेटवर्क, यूथ आईकॉन, नमो एप डाउनलोड, व्हाट्स एप ग्रुप अभियान, कैंपस एंबेसडर नेटवर्क और पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान शुरू होगा। 19-20 जनवरी को कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन


21 से 29 जनवरी तक विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन, 25 से 31 जनवरी तक नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे। 1 से 3 फरवरी कमल युवा महोत्सव, 1 से 3 फरवरी नेशन विद नमो रायटर्स कांक्लेब, 5 से 10 फरवरी यूथ पार्लियामेंट, 12 से 17 फरवरी राज्य टाउन हॉल, 23 फरवरी तक राष्ट्रीय टाउन हॉल, 2 मार्च को विधानसभा स्तर पर कमल संदेश बाइक महारैली निकाली जाएगी। तीन मार्च को अभियान का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें